google24482cba33272f17.html Pandit Anjani Kumar Dadhich : मूलांक एक

Wednesday, 22 July 2020

मूलांक एक

मूलांक एक (1) के बारे में

जिस  व्यक्ति या जातक का जन्म किसी भी महीना की 1, 10, 19 या 28 तारीख को हुआ है तो उनका मूलांक एक होगा। मूलांक 1 का स्वामी ग्रह सूर्य  है। सूर्य को ज्योतिष में आत्मा का कारक माना गया है। सूर्य जीवन शक्ति है।
स्वभाव
मूलांक एक वाले व्यक्ति के अंदर भी सूर्य में होने वाले गुण का संचार होगा।ऐसा व्यक्ति परिश्रमी,आत्म-निर्भर, महत्वाकांक्षी,उत्साही  कला-प्रेमी,अति आकर्षक व सुन्दर, कार्य कुशल तथा अग्रसोची होता है।आप शीघ्र निर्णय लेने में समर्थ हैं। मूलांक एक का व्यक्ति सतत क्रियाशील और कर्मप्रधान होता हैं। अपने आदर्शों का निर्वाह करने वाले, बात के धनी तथा अपने निर्णय पर अटल रहने वाले है। इनमें सूर्य जैसा तेज और आत्म-विश्वास रहता है। अपने निर्णय पर अडिग रहने वाले मूलांक एक के जातक दृढ निश्चयी और अपने मार्ग आने वाली बाधा को दूर करने में सक्षम होते हैं।अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए वे अपनी सारी ऊर्जा लगा देते हैं।ये लोग व्यवसाय, नौकरी, कला, धर्म और समाज के क्षेत्र में नेतृत्व करने वाले होते हैं। मूलांक एक के जातक अपने को प्रथम स्थान पर देखना पसंद करते हैं और इनका दृढ संकल्प उनको सफलता प्रदान करता है।कभी कभी इनका यही स्वाभाव अन्य आलसी लोगो के लिए इन्हें कठोर बना देता है। कलात्मकता और नवीनता में इनका कोई मुकाबला नहीं कर सकता। ये नए उद्यम और नए कार्य का आरम्भ करने में सफल साबित होते हैं।आत्म-निर्भर और अनुशासित होने के कारण वे खुद का अपना का व्यवसाय करना पसंद करते हैं और सफलता प्राप्त करते हैं।मूलांक एक के जातक को कुछ न करते रहना चाहिए, आलस्य इनका स्वाभाव नहीं है इसलिए खली बैठने में अप्रसन्न रहते हैं।मूलांक एक के जातक को कुछ न करते रहना चाहिए, आलस्य इनका स्वाभाव नहीं है इसलिए खाली बैठने में अप्रसन्न रहते हैं।नए उद्यम आरम्भ करने में इनसे अच्छा कोई नहीं है और इन्हें इसी तरह आगे बढ़ते रहना चाहिए। 
 इस मूलांक वाला जातक ईमानदार और दॄढ़ निश्चयी होता है। आपमें नेतृत्त्व करने की कला है। आप कमोबेश जिद्दी और अहंकारी होंगे। आप स्वार्थी व्यक्ति हो सकते है।आप सैद्धान्तिक जीवन में विशवास करते हैं। आप किसी के अधीन काम करना पसंद नहीं करते। आप साहसी व स्वाभिमानी हैं। जीवन यात्रा में आने वाली परेशानियों से आप घबराते नहीं बल्कि उसका डटकर मुकाबला करते हैं। धन कमाने मे जितना मेहनत करते हैं, उतना ही खुले हाथों से खर्च भी करते हैं इस कारण आपके पास धन नही रुकता है।मूलांक एक (1) के जातक के अंदर केवल अपने मन को सुनना पसन्द करता है। आप अपने कार्यों को पूर्ण निष्ठा तथा ईमानदारी के साथ करने में विश्वास रखते हैं। आपके व्यवहार में उदारता और स्वभाव में दयालुता का भाव छिपा होता है। आपका मनोबल आत्मविश्वास से भरा होता है।मूलांक एक के जातक अपनी परंपरा के प्रति आदर भाव रखते है। आप हमेशा कुछ नया करना चाहते है। आप जो कार्य कर रहे है उसमे टोका-टोकी आपको बिलकुल भी पसंद होती है। आप सौंदर्य प्रिय व्यक्ति है।
कमियाँ
मूलांक एक के व्यक्ति कभी कभी स्वार्थी,घमंडी और दूसरों से अधिक अपेक्षा रखने वाले होते हैं।जाने अनजाने में ये लोगों को सताने लगते हैं।प्रथम स्थान पर बने रहने के लिए ये कभी कभी अपने से नीचे काम करने वालों के लिए गुस्सैल, कठोर और अप्रिय बन जाते हैं। ऐसा माहौल इन्हे अप्रसन्न रखने लगता है और इसी कारण से ये किसी कार्य को प्रारम्भ तो करते हैं, परन्तु उसे मुकाम तक पहुचने से पहले थकने लगते हैं।मूलांक एक के लोग जल्दी लोगों पर भरोसा कर लेते हैं और धोखा खा जाते हैं।कभी कभी दिखावा, लोभ, जल्दीबाजी और अहंकार इनको सबका अप्रिय बना देता है।अहंकार के व जह से ये लोग किसी की दखल पसंद नहीं करते।इनमें नेतृत्व कर गुण तो है परन्तु ये अच्छे टीम-प्लेयर नहीं साबित होते। 
शैक्षणिक योग्यता 
मूलांक 1 के व्यक्ति उच्च शिक्षा  प्राप्त करने में विश्वास रखते हैं। उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए विदेश भी जाना चाहते है और शोध कार्य भी कर सकते है इसका मूल कारण है कि ऐसा जातक हर क्षेत्र में अपने को अव्वल अथवा प्रथम रखना चाहता है। मान सम्मान प्राप्त करना आपका मुख्य ध्येय होता है। यश और सम्मान पाने के लिए आप खूब मेहनत करते है, सफलता भी प्राप्त करते है और समाज तथा परिवार से सम्मान भी प्राप्त करते हैं।
आर्थिक स्थिति
मूलांक वाले जातक की आर्थिक स्थिति सामान्यतः अच्छी ही होती हैं। इन्हें धन की कमी नहीं होती है (कुंडली में धनवान बनने के योग)इन्हें धन देने वाले भी बहुत लोग मिल जाते है। ऐसा जातक अपने मित्रों और संबंधियों से धन लेने में भी संकोच नहीं करते है। वैसे ये अपने पास इतना पैसा रखते है की इन्हें किसी से लेने की जरुरत ही नहीं पड़े। आप अपनी शान-शौकत पर धन खर्च करने में संकोच नहीं करते हैं।आपका अपने भाई बहनों से सम्बन्ध सामान्य रहेगा समय पर आप उनकी पूरी मदद करते हैं। आप घर में बड़े की भूमिका निभाते हैं। घरेलु मामले में अपना सहयोग देने में तनिक भी नहीं चूकते।
दाम्पत्य जीवन 
आपका दाम्पत्य जीवन में प्रेम बना रहेगा। आपका प्रेम सम्बन्ध स्थायी बना रहेगा। आप चाहते हैं कि मेरा जीवन साथी आज्ञाकारी तथा वफादार हो। आपके अहंकार के कारण प्रेम सम्बन्ध में कटुता भी देखा गया है। आपको पुत्र सुख मिलेगा। अहंकार और स्वाभिमान के कारण संतान के प्रति अपने प्यार का इजहार नहीं करते जिसके कारण संतान आपके प्यार में कमी महसूस करते है जबकि आप अपने संतान से बेहद प्यार करते है।
कार्यक्षेत्र
मूलांक 1 वाले जातक प्रशासकीय पद पर कार्य करते है। आप में नेतृत्व करने की शक्ति है अतः आप अच्छे नेता बन सकते हैं। आपमें अच्छे प्रबंधक के गुण होने के कारण अधिकारी की  भूमिका में कार्य कर सकते है। आप डॉक्टर,सर्जन, डेंटिस्ट तथा केमिस्ट बन सकते हैं। आप साहसिक कार्य कर सकते है जिसके कारण सिनेमा, समाचार पत्र, पत्रिका, प्रिंटिंग प्रेस के प्रबंधक के रूप में कार्य कर सकते है और उसमे सफल भी होंगे।
स्वास्थ्य  
मूलांक 1 वालो का स्वास्थ्य सामान्यतः ठीक रहता है। चूँकि इस मूलांक के जातक का ग्रह सूर्य है और सूर्य ह्रदय तथा आँख का कारक होने के कारण ऐसे जातक को आंख तथा ह्रदय रोग का भय बना रहता है। रक्तचाप के आप भी शिकार हो सकते है।
उत्तम सलाह
आपको सूर्य की उपासना करनी चाहिए। आदित्य हृदयस्त्रोत का पाठ करने से आर्थिक समृद्धि तथा मान संम्मान व यश की प्राप्ति होगी।प्रतिदिन अपने पिता का आशीर्वाद लेना न भूले।आपके लिए शुभ दिशा ईशान कोण है।आपके लिए शुभ धातु है सोना।आपके लिए 2, 3, 9 मूलांक वाले जातक सच्चे मित्र होंगे।आपके लिए शुभ रंग नारंगी, पीला, सुनहरा, हरा तथा सफेद हैं। यदि आप अपने ऑफिस तथा शयनकक्ष के पर्दे, बेडशीट एवं दीवारों के रंग का प्रयोग निर्दिष्ट शुभ रंग  में करे तो भाग्य आपका साथ देगा।
स्वार्थी बनिए परन्तु इतना नहीं की घर परिवार को प्रभावित करें।आपको चुगलखोर, जुआ, सट्टा आदि से बच कर रहना चाहिए।6 एवं 8 अंक वाले आपके शत्रु हैं।
“अहम” या घमंड आपका सबसे बड़ा शत्रु और कमजोरी है।व्यर्थ के दिखावे से बचना चाहिए।
विवेचना
स्वामी ग्रह : सूर्य
विशेष प्रभावी : 21 जुलाई से 28 अगस्त के मध्य
शुभ तारीखें : 1, 10, 19, 28
सहायक तारीखें : 2, 11, 20, 29 एवं 4, 13, 22, 31 तथा 7, 16, 25
सहायक शुभ वर्ष : 2, 11, 20, 29, 38, 47, 56, 65, 74 एवं 4, 13, 22, 31, 40, 49, 58, 67 तथा 7, 16, 25, 34, 43, 52, 61, 70
सर्वोत्तम वर्ष : 1, 10, 19, 28, 37, 46, 56, 64, 73
उत्तम दिन : रविवार, सोमवार
शुभ रंग : हरा, भूरा, पीला, सुनहरा
शुभ रत्न : माणिक्य
राशि : सिंह
धातु : स्वर्ण, तांबा
दिशा : पूर्व
मित्र अंक : 2, 7, 5
सम अंक : 3, 9, 4
शत्रु अंक : 6, 8
तत्व : अग्नि
रोग : हृदय की कमजोरी, रक्तदोष, रक्तचाप, स्नायु निर्बलता, नेत्र दोष
पाठ : आदित्य हृदय स्तोत्र
उपासना : सूर्य की
व्रत : रविवार
दान पदार्थ : माणिक्य, स्वर्ण, ताम्र, गुड़, घी, लाल वस्त्र, लाल पुष्प, रक्त चंदन एवं गाय
विवाह करना उत्तम : 14 जून से 15 जुलाई, 15 सितम्बर से 15 अक्टूबर, 15 नवम्बर से 18 दिसम्बर, 18 मार्च से 15 अप्रैल के मध्य जन्मे जातक से
व्यवसाय : आभूषण, जौहरी कार्य, स्वर्णकारिता, विद्युत, चिकित्सा, नेतृत्व, स्पोर्टस वस्तु, अग्नि, सेवा कार्य, सैन्य विभाग व प्रशासन
अनुकूल दिशा : उत्तर-पूर्व, उत्तर-पश्चिम, पश्चिम
प्रतिकूल दिशा : दक्षिण-पूर्व, दक्षिण-पश्चिम
शुभ मास : जनवरी, मार्च, मई, जुलाई, अगस्त, सितम्बर, अक्टूबर व दिसम्बर।
Pandit Anjani Kumar Dadhich
Nakastra Jyotish Hub

No comments:

Post a Comment