पंडित अंजनी कुमार दाधीच के अनुसार सोभाग्य वृद्धि का कारक सुलेमानी हकीक एक ऐसा रत्न है जो शनि, राहु और केतु के दोषों का निवारण करने में सहायक होता है। हकीक सभी रत्नों के उप रत्नों के विकल्प रुप में मौजूद होता है। सुलेमानी हकीक को कोई भी पहन सकता है।पंडित अंजनी कुमार दाधीच के अनुसार हकीक कई रंगों का होता है जैसे काला, सफेद, दुधिया सफेद, ग्रे, पीला नीला, हरा, गुलाबी व भूरा आदि ज्यादा चलन में है।पंडित अंजनी कुमार दाधीच के अनुसार काला रंग राहु का और नीला रंग शनि का है। पीला रंग गुरु का तो सफेद रंग चंद्र एवं शुक्र का है। हर पंडित अंजनी कुमार दाधीच के अनुसार हकीक रत्न का अलग अलग उपयोग है जो निम्नलिखित हैं-
❖काला हकीक मानसिक संतुलन और तनाव के लिए उपयोग लिया जाता है।
❖सफेद हकीक आध्यात्मिक शांति और वैराग्य के लिए उपयोग किया जाता है।
❖पीला हकीक निर्मिकता, धन और सुख समृद्धि के लिए उपयोगी है।
❖नीला हकीक अच्छी नींद और बुरे सपने से बचने के लिए होता है।
❖जिस हकीक में सफेद पट्टियां पाई जाती हैं उसे सर्वश्रेष्ठ माना जाता है।
पंडित अंजनी कुमार दाधीच के अनुसार यह रत्न शनिवार के दिन चांदी की अंगूठी में मध्यमा अंगुली में धारण करते हैं। इसे चांदी में लॉकेट में गले में भी धारण किया जा सकता है। इसे कोई भी व्यक्ति पहन सकता है। 🌹सुलेमानी हकीक के लाभ🌹
पंडित अंजनी कुमार दाधीच के अनुसार सुलेमानी हकीक के लाभ निम्नलिखित हैं जो वर्णित है-
✾सुलेमानी हकीक काले जादू और बुरी नज़र से रक्षा करता है।
✾इस रत्न को धारण करने के बाद व्यक्ति के अन्दर आकर्षण पैदा होने लगता है और लोग आपको महत्व देते हैं।
✾अगर व्यापार में बाधाएं उत्पन्न करने के लिए किसी ने जादू टोने का प्रयोग किया है तो उसे काटने के लिए आपको सुलेमानी हकीक धारण करना चाहिए। इस रत्न के प्रभाव से व्यापार में वृद्धि भी होती है।अगर व्यापार में किसी भी तरह की परेशानी आ रही है तो आपको सुलेमानी हकीक जरूर धारण करना चाहिए।
✾घर में बरकत और समृद्धि के लिए भी इस रत्न को धारण कर सकते हैं।
✾शत्रुओं से छुटकारा पाने और जादू-टोने से बचाव के लिए भी सुलेमानी हकीक को पहना जाता है।
✾इसके अलावा अगर कोई लंबी बीमारी है और सेहत ज्यादातर खराब ही रहती है तो भी आपको सुलेमानी हकीक से फायदा होगा।
✾सुलेमानी हकीक की माला का जप करने से भगवान शिव प्रसन्न हो जाते हैं।
✾सुलेमानी हकीक को धारण करने से सभी तरह की बाधाएं दूर हो जाती हैं।
✾इससे किसी भी प्रकार का संकट नहीं रहता और शनि, राहु एवं केतु के दोष दूर हो जाते हैं।
✾सुलेमानी हकीक को घर में या पास में रखने से सौभाग्य की वृद्धि होती है अर्थात भाग्योदय होता है।
✾जिसके पास असली सुलेमानी हकीक होता है वह कभी गरीब नहीं रहता और उसकी दरिद्रता का नाश हो जाता है।
🚫 पंडित अंजनी कुमार दाधीच के अनुसार सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि कोई भी रत्न किसी ज्योतिषी की सलाह पर पहने वरना हानि भी पहुँचा सकता है।
Pandit Anjani kumar Dadhich
Nakastra jyotish Hub
No comments:
Post a Comment