google24482cba33272f17.html Pandit Anjani Kumar Dadhich : मूलांक आठ के बारे में

Monday, 17 August 2020

मूलांक आठ के बारे में

🌻मूलांक आठ के बारे में🌻
 पंडित अंजनी कुमार दाधीच के अनुसार यदि आपका जन्म किसी भी महीने के दिनांक 8,17,और 26 को हुआ है तो आपका मूलांक 8 होगा। मूलांक 8 वाले व्यक्ति बहुत ही परिश्रमी होते है। मूलांक 8 के प्रतिनिधि ग्रह शनि हैं इसलिए मूलांक 8 के व्यक्तियों पर शनि ग्रह की विशेषताओं का विशेष प्रभाव होता है।
🌼स्वाभाविक विशेषताएं🌼
पंडित अंजनी कुमार दाधीच के अनुसार मूलांक आठ का स्वामी ग्रह शनि हैं।इस मूलांक के व्यक्ति प्रायः कम बोलते हैं। प्रायः आप अन्तर्मुखी प्रवृति के होते है। मूलांक आठ के लोग प्रचार-प्रसार से दूर एकनिष्ठ होकर अपने कामो में लगे रहते हैं। आप हर बात को गंभीरता से सोचते हैं।आप अत्यंत ही गंभीर और शांत प्रकृति के व्यक्ति है। आप किसी भी कार्य को निष्ठापूर्वक निभाते हैं।जिस प्रकार शनि ग्रह सभी ग्रहों में सबसे धीरे धीरे चलने वाला ग्रह है उसी प्रकार मूलांक 8 वाले लोग भी धीरे धीरे ही जीवन में सफलता को प्राप्त करते हैं।आप मार्ग में आने वाली बाधाओ से कभी निराश नहीं होते है।आपके कामो में प्रायः रुकावट आती रहती है। आप बड़े ही तन मन से कार्य करते है परन्तु यह भी देखने में आता है कि काम तो आप करते है परन्तु क्रेडिट कोई और ले जाता है।सामान्यतः लोग आपके कार्यो को अधिक महत्त्व नहीं देते है जिससे आप अपने आप को धीरे-धीरे समाज और परिवार से दूर होने लगते हैं। आप अपने लक्ष्य को पूरा करने के लिए भरपूर कोशिश करते हैं। प्रायः यह देखने में आया है कि मूलांक 8 वाले इस व्यक्ति या तो अत्यंत सफल होते है या तो असफल।ऐसा व्यक्ति जिद्दी स्वभाव का होता है। आप अपनी बात को मनवाने के लिए हरसंभव प्रयास करते हैं।पंडित अंजनी कुमार दाधीच के अनुसार मूलांक आठ का स्वामी शनि है।आपका अद्भुत और अनोखा व्यक्तित्व है।जीवन में चाहे जो कुछ करें,चाहे जितना लोगों का भला करें लेकिन लोगों की सहानुभूति कम प्राप्त होती है।ये अपने संपर्क में आए व्यक्तियों का ढाल बनकर सुरक्षा करते हैं।ये साहसिक, लगनशील, चिंतनशील, श्रेष्ठ विचारक और इन्ही गुणों से सम्मान और यश प्राप्त करते हैं।आप लोग शायद ही किसी से सलाह लेते हैंं। अपने निर्णय खुद लेते हैं और उनपर अडिग रहते हैं।इसी कारण से वे कभी-कभी चीज़ों को लम्बे और कठिन तरीके से सीखते हैं।आप लोग जिम्मेदारी से अपने दायीत्व का निर्वाह करते हैं और कभी भी अपने प्रियजनों को व्यक्त नहीं करते।आप लोग दूसरों के व्यक्तित्व का सही आकलन करते हैं और सही समय पर सही लोगों के साथ मिलकर अपने योजनाओं को क्रियान्वित करते हैं। आपके इसी गुण के कारण आप एक अच्छे व्यवसायी और एक अच्छे कूटनीतिज्ञ साबित होते हैं। 
👪पारिवारिक तथा दाम्पत्य जीवन👪
पंडित अंजनी कुमार दाधीच के अनुसार आपका पारिवारिक जीवन सामान्य रूप से चलते रहेगा। मूलांक 8 वालों का अपने परिजनों,अपने भाई बहनों तथा मित्रों से सामान्य सा रिश्ता रहेगा। पिता के साथ विचारो का मतभेद रहेगा।इनके मित्र भी कम होते हैं उनसे इन्हें लाभ भी कम मिलता है।आपके प्रेम सम्बन्ध स्थाई नहीं रहते। आप एकतरफा प्यार भी कर सकते है प्रेम का इजहार करना आपके लिए आसान नहीं है। इसी कारण मूलांक 8 वाले लोग को प्रेम सम्बंधों में सतर्कता बरतते है।गृहस्थ जीवन में कोई न कोई परेशानी आना निश्चित है इसका मुख्य कारण हो सकता है आलस्य और जिद्दीपन। आपकी शादी विलम्ब से हो सकती है। पति पत्नी में मनमुटाव हो सकता हैं। ओपल रत्न पहनकर मनमुटाव दूर कर सकते है।संतान को लेकर भी परेशानी अनुभव करते है।
💰आर्थिक स्थिति💰
पंडित अंजनी कुमार दाधीच के अनुसार मूलांक 8 वाले जातक में धन संग्रह करने की अच्छी प्रवृत्ति होती है इस कारण आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी होती है। आप निरर्थक खर्च करना पसंद नहीं करते है आप बहुत ही सोच समझ कर खर्च करते हैं यही कारण है कि आप धीरे धीरे काफ़ी धन इकट्ठा कर लेते हैं और धनवान हो जाते हैं परन्तु धनवान केवल नाम के लिए क्योकि खर्च तो आप करते है नहीं।
⚓स्वास्थ्य⚓
पंडित अंजनी कुमार दाधीच के अनुसार मूलांक 8 वाले किसी न किसी रोग से परेशान रहते है। आपको किडनी का रोग,आंतो में विकार,फोड़ा फुंसी, रक्त सम्बंधित रोग,तथा गठिया आदि बीमारी होने की प्रबल संभावनाए होती हैं।आप लिवर,श्वसन-तंत्र,मूत्र व मल,उदर,त्वचा आदि से सम्बंधित रोग से पीड़ित हो सकते हैं।जीवन के अंतिम पड़ाव में श्रवण शक्ति कमजोर हो जाते है साथ ही नेत्र दोष भी हो जाता है।माँस मदिरा का सेवन आपको सर्वनाश देगा अतः इससे बचना ही बेहतर उपचार है।
🎓शिक्षा🎓
पंडित अंजनी कुमार दाधीच के अनुसार आपकी शिक्षा की प्राप्ति संघर्ष से ही होती है। परन्तु संघर्ष से ही सही धीरे धीरे आप इच्छानुकूल शिक्षा प्राप्त कर लेते है।कई बार इच्छाशक्ति की कमी के कारण आपकी शिक्षा भी अधूरी रह जाती है।आप टेक्निकल तथा उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकते है।
🎍कार्यक्षेत्र🎍
पंडित अंजनी कुमार दाधीच के अनुसार मूलांक 8 वाले जातक अथक परिश्रम व लगन से अपने कार्यो में सफल होते है।आप हार्डवेयर स्टोर,ट्रांसपोर्टर, ठेकेदारी,मशीनरी इत्यादि का काम करते है।आप जैसे लोग डॉक्टर का पेशा भी अपना सकते है। व्यवसाय के रूप में कैमिस्ट का काम करते हुए भी देखा गया है। बीमा एजेंट,प्रिंटिंग प्रेस आदि के कार्य में भी सफल होते हैं। पंडित अंजनी कुमार दाधीच के अनुसार मूलांक 8 अंक शनि का है और शनि कठिन कार्य जैसे मजदूरी किसान का काम इत्यादि भी करता है।आप जैसे लोग शारीरिक मेहनत से धनोपार्जन करने में ज्यादा विशवास रखते है।
❌कमियाँ❌
आप अपने प्रियजनों का पूरा ख्याल रखते हैं परन्तु आप इसे कभी ज़ाहिर नहीं होने देते। इसी कारण से आप को जितना श्रेय मिलना चाहिए वह कहीं दब के रह जाता है। आप अपनी बातों ज़रूर रखें और बताएं की आप उनके लिए क्या कुछ करते हैं?
आप दूसरों से राय नहीं लेने के कारण गलतियों से सीखते हैं जो एक लम्बा और कठिन मार्ग होता है।आप दूसरों से भी राय लें और उन्हें अमल में लाने की कोशिश करें।
आप बहुत ही सशंकित स्वभाव के जातक है यह आपकी सबसे बड़ी कमजोरी है।
आप अपने आप को ज्यादा चालाक समझते है परन्तु यह भूल जाते है की आपसे भी कोई चतुर व्यक्ति है।आपके व्यक्तित्व को समझना आसान नहीं है ज्यादा शांति से काम करने की प्रवृति कभी कभी परेशानी का कारण बन जाता है।गुस्सा को काबू में नहीं रखना बड़ी कमजोरी है।
👉सलाह👈
❃आपको शनि ग्रह की उपासना करनी चाहिए।
❃आपको हनुमान जी की उपासना करने से से आपकी सभी समस्या शीघ्र ही समाप्त हो जायेगी।
❃प्रतिदिन नियमित हनुमान चालीसा का पाठ करने से आर्थिक समृद्धि, मान सम्मान तथा यश की प्राप्ति होगी।
❃शिवजी के पंचाक्षरी मन्त्र “ॐ नमः शिवाय” का जप करने से आपके अंदर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा और आप उत्तरोत्तर आगे बढ़ते जाएंगे। 
❃धूम्रपान एवं शराब का बिलकुल भी सेवन नहीं करे तो अच्छा रहेगा यदि इसका सेवन करते है तो आपका कमाया हुआ सब धन धीरे धीरे नष्ट हो जाएगा इसमें कोई संदेह नहीं है।
❃आपके लिए शुभ दिशा है पश्चिम है।
❃आपके लिए शुभ धातु है लोहा।
 ❃रंगों की बात करें तो इनके लिए गहरा भूरा,काला व नीला रंग अनुकूल होते हैं।आपके लिए शुभ रंग हल्का नीला और काला हैं। यदि आप अपने ऑफिस तथा शयनकक्ष के पर्दे, बेडशीट एवं दीवारों के रंग का प्रयोग निर्दिष्ट शुभ रंग में करे तो भाग्य आपका साथ देगा।
❃आपके लिए मूलांक  4, 5, 6 वाले जातक सच्चे मित्र हो सकते है।
❃इनके लिए 8,17, 26 तारीखे और बुधवार, शुक्रवार एवं शनिवार के दिन शुभ रहते हैं।
❃ मादक द्रव्यों, जुआ, सट्टा एवं रेस आदि से बचना चाहिए।
👓विवेचना👓
स्वामी ग्रह : शनि। व्रत : शनिवार
शुभ समय : 21 दिसम्बर से 19 फरवरी, 21 सितम्बर से 19 अक्टूबर
शुभ तारीख : 8, 17, 26
शुभ वर्ष : 8, 17, 26, 35, 44, 53, 62, 71
अनुकूल तिथियां : 4, 13, 22, 31
अनुकूल वर्ष : 8, 17, 26, 35, 44, 53 एवं 4, 13, 22, 31, 40, 45, 58, 67
निर्बल समय : दिसम्बर, जनवरी, मार्च, अप्रैल
शुभ दिन : शनिवार, रविवार, सोमवार
सर्वोत्तम दिन : शनिवार
शुभ रंग : बैगनी, काला, नीला, आसमानी, भूरा
अशुभ रंग : चटख लाल रंग
शुभ रत्न : नीलम। धातु : पंचधातु
रोग : वायुरोग, शरीर क्षीणता, कोष्ठबद्धता, गठिया, रक्तचाप, हृदय रोग, रक्ताल्पता, सिर पीड़ा, पेशाब में जलन, गंजापन इत्यादि
दान पदार्थ : भैंस, तिल, तेल, काला वस्त्र, लौह, पंचधातु, उड़द, नीलम
व्यवसाय : कसरत, खेलकूद का सामान, पुलिस व सैन्य विभाग, ठेकेदारी, वन विभाग, केमिकल्स, लघु उद्योग, वकालत, ज्योतिष, मुर्गीपालन, बागवानी, कोयला, बिजली का कार्य, नेतृत्व, नीति निर्धारण,धर्म कार्य, अध्यापन आदि
अशुभ दिशा : उत्तर, उत्तर-पूर्व, उत्तर-पश्चिम।
Pandit  Anjani Kumar Dadhich
Nakastra Jyotish Hub

No comments:

Post a Comment