कैसे होते हैं फरवरी में पैदा हुए लोग
पंडित अंजनी कुमार दाधीच के अनुसार ज्योतिष की अवधारणा कहती है कि हर इंसान का जन्म एक तय समय, महीने और साल में होता है। हर महीने और दिन की एक अलग खासियत या प्रकृति होती है। और इसी के आधार पर उस इंसान की खूबी, शौक, अच्छाई- बुराई और उसका स्वभाव तय होता है। फरवरी में पैदा होने वाले लोगों के बारे में जानना रुचिकर होगा। प्रिय पाठकों,
23 दिसंबर 2020,बुधवार
फरवरी में पैदा होने वाले जातकों पर शनि की राशि कुम्भ का प्रभाव सबसे ज्यादा होता है। क्योंकि कुंभ राशि के स्वामी शनि होते हैं जिनकी यह दूसरी राशि होती है। यह राशि पुरुष जाति की स्थिर संज्ञक विचित्र वर्ण व त्रिदोष प्रकृति की होती है।
फरवरी में पैदा हुए लोगों का स्वभाव और विशेषताएं निम्नलिखित हैं
❁फरवरी में पैदा हुए लोग काफी सुंदर,आकर्षक व्यक्तित्व के धनी, परोपकारी, विश्वासयोग्य, काम के प्रति ईमानदार, विनम्र, संवेदनशील, रचनात्मक दिमाग वाले, शांतिप्रिय विचारशील, स्पष्ट वक्ता, वाकपटु और बुद्धिमान प्रवृत्ति के होते है।
❁प्यार के मामले में वेलेंटाइन डे के महीने में पैदा हुए लोग बेहद रोमांटिक केयरिंग रिलाएबल लवर होते है। ये लोग अपने पार्टनर का चुनाव खूब सोच समझ कर ही करते हैं। इन्हें मैच्योर, सीधे और सच्चे दिल के लोग पसंद आते हैं। लेकिन प्यार में इनको छिछोरापन बिल्कुल भी पसंद नहीं होता है प्यार के मामले में ये लोग दोस्ती और प्यार में ही कंफ्यूज रहते हैं। इन लोगों का ईगो इन्हें साथी के सामने झुकने से रोकता है यही वजह है कि 'ब्रेकअप' या फिर 'कोई अफेयर ही नहीं' इनके जीवन की नियति बन जाती है। प्यार में ये लोग अपने दिल की बात सबसे कह देंगे लेकिन जिससे कहना है उससे कभी खुलकर नहीं कह पाएंगे इसी कारण इनका प्यार ज्यादा दिन तक टिक नहीं पाता है और अगर इनका प्यार ज्यादा समय के लिए टिक जाता है तो ये एक- दूसरे के लिए काफी भाग्यशाली भी होते हैं।
❁आंखे मुंदकर जल्दी ही किसी पर भी विश्वास करने की प्रवृत्ति के कारण अक्सर धोखा खाते हैं और दुखी रहते है।
❁ये लोग खर्चालु व्यक्तित्व के होने के कारण पैसा खर्च करना पसंद करते है। बचत के बारे में कम ही सोचते हैं।❁फरवरी में पैदा होने वाले लोग काफी इंटेलीजेंट होते हैं लेकिन दुनियादारी में इनकी पढ़ाई- लिखाई बिल्कुल काम नहीं आती।
❁फरवरी में पैदा हुए लोग अपना लक्ष्य पहले से ही निर्धारित कर लेते हैं और धीरे- धीरे प्रगति के पथ पर बढ़ते भी रहते हैं। साथ ही अपने कार्य क्षेत्र में एक विशेष मुकाम भी हासिल करते हैं। लेकिन भाग्य के मामले में थोड़े पिछड़े ही माने जाते हैं।
❁फरवरी में जन्मे लोग जीवन के प्रति महत्वाकांक्षी, धैर्य का अभाव अंधविश्वासी,अच्छे श्रोता और मनोरंजन प्रेमी होते हैं। भावुक होना इनकी कमजोरी है लेकिन इसी भावुकता के कारण लोग इनका फायदा उठाकर बदनाम करने के साथ इनके पैसो पर मौज करते हैं।❁फरवरी में पैदा हुए लोगों को फिजूल के रिश्ते और बातें बनाना बिल्कुल भी पसंद नहीं आता है। वैसे इन्हें समझ पाना ज्यादा मुश्किल नहीं है लेकिन ये लोग अपने आस- पास एक ऐसा रहस्य बनाकर चलते हैं जिससे हर कोई इनकी पर्सनैलिटी को लेकर कंफ्यूज रहता है।
❁फरवरी वाले लोग अक्सर डॉक्टर, लेखक, शिक्षक, चित्रकार, कंप्यूटर विशेषज्ञ या नेता होते हैं। इनसे अलग क्षेत्र में कामयाबी हासिल करने के लिए इन्हें खासा संघर्ष करना पड़ता है।
❁फरवरी में पैदा होने वाले जातक की कुंडली में गुरु या शनि विपरीत होने पर लीवर, आंत व पैरों में तकलीफ होती हैं। ऐसे में इन जातकों को देवगुरु व शनि की आराधना करनी चाहिए।
फरवरी में पैदा होने वाले लोगों को निम्नलिखित सलाह दी जाती है-
❖ अपना व्यक्तित्व दृढ़ बनाएं।
❖ अपने आत्मविश्वास को कभी कमजोर ना पड़ने दें।
❖ समय के साथ जरूरी परिवर्तन को स्वीकार करें।
❖ पुरानी विचारधारा को त्यागें तो आप जैसा सलोना इंसान कोई नहीं।
❖ भावुक होना कमजोरी है लेकिन कब और किसके सामने भावुक होना है ये भी पता होना चाहिए।
❖ सूर्य को जल चढ़ाएं
❖ देवगुरु बृहस्पति और शनिदेव की आराधना करनी चाहिए।
★लकी नंबर : 4,8,12, 22 और 28
★लकी कलर : व्हाइट, बेबी पिंक, मेहरून
★लकी डे : सेटरडे, थर्सडे
★लकी स्टोन : एमरल्ड, एमेथिस्ट
No comments:
Post a Comment