🌼फिरोजा रत्न और इसकी उपयोगिता🌼
प्रिय पाठकों,
15 दिसंबर 2020,मंगलवार
मैं पंडित अंजनी कुमार दाधीच आज फिरोजा रत्न और इसकी उपयोगिता के बारे में यहाँ कुछ जानकारी दे रहा हूँ।
पंडित अंजनी कुमार दाधीच के अनुसार अगर रत्नों की बात करें तो नीलम, पन्ना, मूंगा, रूबी, पुखराज जैसे कई रत्न हैं जो प्रसिद्ध भी हैं लेकिन साथ ही काफी महंगे भी हैं पर इनका असर काफी बेहतरीन होता है।इनके अलावा भी कई ऐसे रत्न हैं जिन्हें भले ही उपरत्न या सस्ते रत्न कहा जाता है लेकिन इनका असर काफी तेज होता है।आज इन्हीं में से एक रत्न फिरोजा रत्न के बारे में आपको यहां बताने जा रहा हूँ जिसे प्रेम संबंधों को सही बनाने के लिए जाना जाता है। इसके अलावा इसे रोगों को काटने वाला भी बताया गया है।फिरोजा रत्न को अंग्रेजी में टरक्वाइश नाम से भी पुकारते हैं। यह गहरे नीले रंग का रत्न होता है। इस रत्न को पहनने के लिए ज्यादा सोचने-समझने की जरूरत नहीं होती है। फिरोजा रत्न बृहस्पति ग्रह का उपरत्न होता है इसलिए इसे धारण करने से ज्ञान प्राप्त होता है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है। फिरोजा रत्न कई शेड्स जैसे एप्पल ग्रीन, ग्रीनिश ग्रे, ग्रीनिश ब्लू में उपलब्ध होता है लेकिन सबसे अच्छा रंग आसमानी नीला ही माना जाता है।
असली फिरोजा रत्न की पहचान है कि आग में जलाते समय असली फिरोजा न तो अपना रंग और ना ही काला धुंआ छोड़ता है। यह प्राकृतिक रत्न उज्ज्वल है और इसकी चमक गिलास की तरह दिखती है। इसके अलावा असली फिरोजा रत्न में चिकनी सतह नहीं होती है।
फिरोजा रत्न किन किन लोगों को धारण करना लाभदायक है यह जानकारी निम्नलिखित है -
❁फिरोजा रत्न ऐसे लोगों को भी फिरोजा रत्न से बना ब्रेसलेट पहनना चाहिए जिनकी कुंडली में गुरु एवं शनि ग्रह के प्रभाव से जीवनपर विपरीत असर पड़ता है। ❁इसके अलावा जिन लोगों को हृदय रोग, ब्लड प्रेशर, गुर्दे एवं आँखों से संबंधित बीमारियां हो या फिर होने की आशंका हो तो डॉक्टरी इलाज के अलावा इस रत्न का या इससे बने ब्रेसलेट पहनने से भी इन रोगों को ठीक किया जा सकता हैं।
❁फिरोजा रत्न धनु और मीन राशि (चंद्र राशि) वालों को जरूर पहनना चाहिए।
❁जिन्हें रक्तचाप (उच्च या कम) जैसी कोई भी दिक्कत रहती हो और उसका इलाज सफल नहीं हो रहा है, उन्हें भी ज्योतिष सलाह लेने के बाद फिरोजा रत्न धारण करना चाहिए।
❁फिरोजा रत्न बुरी नजर से भी व्यक्ति की रक्षा करता है।फिरोजा रत्न से बने ब्रेसलेट को धारण करने से भूत-प्रेत, जादू टोना जैसी बुरी शक्तियों से हमेशा रक्षा होती है।
❁फिरोजा रत्न से बने ब्रेसलेट को धारण करने वाले को समाज में मान-सम्मान मिलने के साथ पैसों की समस्या भी दूर होने लगती है।
❁फिरोजा रत्न से बने ब्रेसलेट को शुभ मुहूर्त में पहनने से पति-पत्नी या फिर प्रेमी-प्रेमिका के बीच में मधुर संबंध बना रहता है। इसे दोनों को ही धारण करना चाहिए।
❁फिरोजा रत्न से जड़ित ब्रेसलेट को भेट करने से सगे-संबंधी या मित्रों के साथ टूटे हुए रिश्तों की दूरियां खत्म हो जाती है।
❁फिरोजा रत्न पहनने वाले व्यक्ति का आत्मविश्वास अत्यधिक बढ़ने लगता हैं और उसके विचारों में सकारात्मकता में भी वृद्धि होने लगती है।
❁अगर कोई विद्यार्थी फिरोजा रत्न धारण कर लेता हैं तो उसकी बौद्धिक क्षमता का विकास एवं स्मरणशक्ति तेजी से बढ़ने लगती है।
Pandit Anjani Kumar Dadhich
Nakshatra jyotish Hub
📧 panditanjanikumardadhich@gmail.com
No comments:
Post a Comment