मैं पंडित अंजनी कुमार दाधीच आज दीपावली पर्व पर कुछ उपायों की जानकारी दे रहा हूँ।
इस धरती पर हर व्यक्ति धन और ऐश्वर्य की चाह रखता है और इसके लिए कड़ी मेहनत के साथ साथ तरह तरह के उपाय भी करता है।माँ लक्ष्मी को धन की देवी कहा जाता है।कहते है कि माँ लक्ष्मी की आराधना से जीवन में किसी भी भौतिक सुख सुविधा की कमी नहीं रहती है।
दीवाली पर माँ लक्ष्मी की पूजा आराधना का अत्यंत महत्व है।ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस दिन माँ लक्ष्मी की पूजा करने से घर में स्थाई सुख समृद्धि और ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है। पंडित अंजनी कुमार दाधीच के अनुसार शास्त्रों में धन प्राप्ति के लिए उपाय दीपावली के दिन करने से लक्ष्मी प्राप्ति का अति शीघ्र फल मिलता है। जो निम्नलिखित है -
👉पंडित अंजनी कुमार दाधीच के अनुसार यदि आप गृह कलेश से पीड़ित है आपके घर की सुख शांति दूर हो गयी है तो आप दीपावली के दिन माँ लक्ष्मी के पूजन के बाद २ गोमती चक्र लेकर एक डिब्बी में पहले सिंदूर रखकर उस पर उनको रख दें फिर उस डिब्बी को बंद करके घर के किसी एकांत स्थान में रख दें।इसे घर के किसी भी सदस्य को नहीं बताएं,घर में शीघ्र ही शांति हो जाएगी।
👉पंडित अंजनी कुमार दाधीच के अनुसार दिपावाली के दिन लक्ष्मी पूजन के समय २ हकीक लक्ष्मी जी के चरणों में रख दें। पूजन के पश्चात अर्ध रात्रि को इन दोनों को घर के किसी कोने में भूमि में खोद कर गाड दें बिगड़े काम बनते नजर आयेगें।
रात्रि की समाप्ति से पूर्व ब्रह्म मुहूर्त में घर की स्त्रियाँ घर के कोने कोने में कुछ खट खट करते हुए यह कहे की हे अलक्ष्मी ! अब आप इस घर से चली जाओ क्योंकि यहाँ पर माँ लक्ष्मी का निवास हो गया है ऐसा करने से उस घर में दिनों दिन लक्ष्मी का भंडार बढ़ता है।
👉पंडित अंजनी कुमार दाधीच के अनुसार दीपावली के दिन विष्णु सहस्त्रनाम,लक्ष्मी सूक्त का पाठ अवश्य करें और अगर हो सके तो इनके कैसेट अवश्य चलायें।
👉पंडित अंजनी कुमार दाधीच के अनुसार लक्ष्मी पूजन के समय ११ कौड़ियों को गंगाजल से धोकर लक्ष्मी जी को अर्पण करें और उन पर हल्दी कुमकुम लगायें।अगले दिन इन्हें लाल कपडे में बंधकर तिजोरी में रख दें इससे आय में निश्चित वृद्धि होती है।
तंत्र शास्त्र में गोमती चक्र को बहुत ही शक्तिशाली माना जाता है। दीपावली की रात में 9 गोमती चक्र लेकर उसे भी पूजा में रखे फिर अगले दिन इन्हें भी अपनी तिजोरी में लाल या पीले वस्त्र में लपेट कर रख दें आपका भाग्य आपका साथ देने लगेगा।
👉पंडित अंजनी कुमार दाधीच के अनुसार दीपावाली के दिन एक नयी झाड़ू खरीद लायें पूजा से पहले उससे थोड़ी सी सफाई करें फिर उसे एक तरफ रख दें अगले दिन से उसका प्रयोग करें इससे दरिद्रता दूर भागेगी ओर लक्ष्मी का आगमन होगा।
👉पंडित अंजनी कुमार दाधीच के अनुसार पूजा में माँ लक्ष्मी के चरणों में एक लाल तथा एक सफेद हकिक पत्थर रखें दोनों के योग से चन्द्र मंगल लक्ष्मी योग बनता है,पूजा के बाद इन्हें अपने पर्स में रख लें।
👉पंडित अंजनी कुमार दाधीच के अनुसार दीपावली में लक्ष्मी जी की पूजा में श्री यंत्र, कुबेर यंत्र, व्यापार वृद्धि यंत्र, वीसा यंत्र,दक्षिणवर्ती शंख,एकाक्षी नारियल,हत्था जोड़ी आदि भी रखकर उनकी भी पूजा करनी चाहिए।जिस घर में यह शुभ यंत्र,धनदायक वस्तुएं रहती है उस घर के सदस्यों को धन की कोई भी कमी नहीं रहती है,अगर जातक की कुंडली में निर्धनता लिखी हो तो वह भी बदल जाती है।
👉पंडित अंजनी कुमार दाधीच के अनुसार दीपावली पर सांयकाल पीपल के पेड़ के नीचे तेल का दीपक जलाकर पीपल को प्रणाम करके अपनी मनोकामना कहे, माँ लक्ष्मी का भी ध्यान करें फिर लौट जाएँ और पीछे मुड़कर ना देखे।आपको अवश्य ही माँ लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होगा।यह प्रयोग बिल्कुल चुपचाप करें।
Pandit Anjani Kumar Dadhich
Nakshatra Jyotish Hub
No comments:
Post a Comment