मंगल ग्रह के राशि परिवर्तन
प्रिय पाठकों,
01/06 /2021,
पंडित अंजनी कुमार दाधीच के अनुसार वैदिक ज्योतिष में ग्रहों के सेनापति, पराक्रम शक्ति व आत्मबल का प्रतीक ग्रह मंगल ग्रह 2 जून 2021 को कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। इस राशि में मंगल 20 जुलाई 2021 तक विराजमान रहेंगे। कर्क चंद्रमा की राशि है और यह मंगल ग्रह की नीच राशि मानी जाती है। जबकि मकर राशि में ये उच्च के माने जाते हैं
पंडित अंजनी कुमार दाधीच के अनुसार मंगल ग्रह के राशि परिवर्तन का शुभ असर वृष, कन्या,तुला और कुंभ राशि पर पड़ेगा। इन राशि वालों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और पराक्रम बढ़ेगा। वृश्चिक और मीन राशि पर इसका मिला-जुला असर देखने को मिलेगा। वहीं, मेष, मिथुन, कर्क, सिंह, धनु और मकर राशि वाले लोगों को खासतौर से संभलकर रहना होगा।
पंडित अंजनी कुमार दाधीच के अनुसार मंगल को क्रूर ग्रह भी माना जाता है और शनि की दृष्टि पड़ने से देश-दुनिया में आगजनी, भूकंप, जनविद्रोह और कुछ जगह रक्तपात जैसे गंभीर हालात भी बन सकते हैं।मंगल के कारण प्राकृतिक आपदा के साथ गैस दुर्घटना, वायुयान दुर्घटना होने की आशंका है। पूरे विश्व में राजनीतिक अस्थिरता यानि राजनीतिक माहौल उच्च होगा। पूरे विश्व में सीमा पर तनाव शुरू हो जाएगा। देश के कुछ हिस्सों में हवा के साथ बारिश रहेगी।
मंगल के अशुभ असर से बचने के लिए निम्नलिखित उपाय करने चाहिए -
❖ मंगलवार को हनुमानजी की पूजा करनी चाहिए।
❖ लाल चंदन या सिंदूर का तिलक लगाना चाहिए।
❖ तांबे के बर्तन में गेहूं रखकर दान करने चाहिए।
❖ लाल कपड़ों का दान करें।
❖ मसूर की दाल का दान करें।
लेखक - Pandit Anjani Kumar Dadhich
पंडित अंजनी कुमार दाधीच
Nakshatra jyotish Hub
नक्षत्र ज्योतिष हब
📧panditanjanikumardadhich@gmail.com
फोन नंबर - 9414863294
No comments:
Post a Comment