google24482cba33272f17.html Pandit Anjani Kumar Dadhich : #makkarsakranti
Showing posts with label #makkarsakranti. Show all posts
Showing posts with label #makkarsakranti. Show all posts

Sunday, 14 January 2024

मकर संक्रांति पर्व

मकर संक्रांति कब मनाई जाएगी 

मैं पंडित अंजनी कुमार दाधीच इस लेख में मकर संक्रांति पर्व के बारे में कुछ जानकारी दे रहा हूं।
पंडित अंजनी कुमार दाधीच के अनुसार मकर संक्रांति पर्व हिन्दुओं का प्रमुख पर्वों में से एक है। पौष मास में जब सूर्य मकर राशि में प्रवेश करता है तब मकर संक्रान्ति का पर्व मनाया जाता है। हिंदू पंचांग की गणना के मुताबिक सूर्यदेव 15 जनवरी को सुबह 02 बजकर 43 मिनट पर मकर राशि में प्रवेश करेंगे। इस साल मकर संक्रांति पर्व 14 जनवरी को नहीं बल्कि 15 जनवरी 2024 को मनाया जाएगा। मकर संक्रांति के दिन ही सूर्य दक्षिणायन से उत्तरायण की ओर जाते हैं इसलिए यह पर्व सूर्य देव को समर्पित है और इसी दिन से ही ऋतु परिवर्तन भी होने लगता है। मकर संक्रांति के दिन खिचड़ी बनाने और खाने का खास महत्व होता है इसी कारण इस पर्व को कई जगहों पर खिचड़ी का पर्व भी कहा जाता है।शुक्र ग्रह का उदय भी लगभग इसी समय होता है इसलिए मकर संक्रांति से शुभ कार्यों की शुरुआत होती है।इस दिन स्नान और दान-पुण्य जैसे कार्यों का विशेष महत्व माना जाता है। इस दिन कंबल, गर्म कपड़े, घी, दाल चावल की खिचड़ी और तिल का दान करने से गलती से भी हुए पापों से मुक्ति मिलती है और जीवन में सुख समृद्धि आती है।
कई जगह मकर संक्रांति पर्व पर पतंगे उड़ाईं जाती है। 
मकर संक्रांति पर्व के पुण्य काल का मुहुर्त निम्नलिखित है -
पुण्य काल मुहूर्त - 07:15 से 12:30 मिनट तक।
महापुण्य काल मुहूर्त - 07:15 से 09:15 मिनट तक।
⁠✿ मकर संक्रांति पर्व के दिन सूर्य पुजा ✿
मकर संक्रांति पर्व के दिन भगवान सूर्य की कृपा प्राप्त करने हेतु पुजा निम्नलिखित तरीके से करना चाहिए
✿किसी पवित्र नदी में स्नान करें यदि ऐसा न कर पाएं तो घर में ही गंगाजल मिलकर स्नान कर लें। 
✿आचमन करके खुद को शुद्ध कर लें।  
✿इस दिन पीले वस्त्र पहनना शुभ माना जाता है, तो पीले वस्त्र धारण कर सूर्य देव को अर्घ्य दें। 
✿ इसके बाद सूर्य चालीसा पढ़े और आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें।  
✿ अंत में आरती करें और दान करें। 
लेखक परिचय- Pandit Anjani Kumar Dadhich
पंडित अंजनी कुमार दाधीच 
Nakshatra jyotish Hub
नक्षत्र ज्योतिष हब
📧 panditanjanikumardadhich@gmail.com
📱 9414863294 ,6377054504