google24482cba33272f17.html Pandit Anjani Kumar Dadhich : #व्रत #त्यौहार
Showing posts with label #व्रत #त्यौहार. Show all posts
Showing posts with label #व्रत #त्यौहार. Show all posts

Thursday, 15 February 2024

मौनी अमावस्या

मौनी अमावस्या 

मैं पंडित अंजनी कुमार दाधीच इस लेख में मौनी अमावस्या एवं उसके उपायों के बारे में जानकारी प्रदान कर रहा हूं।
पंडित अंजनी कुमार दाधीच के अनुसार हर वर्ष माघ मास की अमावस्‍या को मौनी अमावस्‍या के नाम से जाना जाता है जो इस बार 9 फरवरी 2024 को पड़ रही है। इस दिन स्नान-दान करने से व्यक्ति को पितृ दोष से छुटकारा मिलता है और पितृ देव प्रसन्न होते हैं। इस दिन पितरों को प्रसन्न करने के लिए तर्पण, पिंडदान और दान आदि करने की परंपरा है। जो लोग इस दिन सामर्थ अनुसार दान करते हैं उनको शुभ फलों की प्राप्ति होती है। इसी के साथ जीवन में सुख-समृद्धि, शांति और आर्थिक लाभ की प्राप्ति होती है।
पंडित अंजनी कुमार दाधीच के अनुसार मौनी अमावस्या के दिन निम्नलिखित उपायों को करने से व्यक्ति को आर्थिक, मानसिक शांति, और पितृ प्रसन्न होते हैं।
✿ मौनी अमावस्या के दिन घर के मुख्य द्वार पर पितरों के नाम का दक्षिण दिशा में एक दीपक जलाएं। दक्षिण दिशा से ही पितर पृथ्वी लोक पर आते हैं। इसके साथ ही आटे में तिल मिलाकर एक रोटी बनाएं और उसके गाय को खिला दें। ऐसा करने से घर में सुख-शांति के साथ समृद्धि भी बनी रहती है और पितरों का भी आशीर्वाद बना रहता है।
✿ मौनी अमावस्या के दिन पीपल की पूजा करना बहुत उत्तम माना गया है। ऐसा माना जाता है कि पीपल वृक्ष के मूल में विष्णुजी, तने में शिवजी और अग्रभाग में ब्रह्माजी निवास करते हैं। इसलिए अमावस्या के दिन पीपल की पूजा और परिक्रमा करने से सुख-सौभाग्य में वृद्धि होती है। 
✿ मौनी अमावस्या के दिन पवित्र गंगा नदी में स्नान करने के पश्चात पितरों के निमित्त तर्पण कर पितृसुक्त का पाठ करने के बाद किसी भी जरुरत मंद व्यक्ति को धान जैसे चावल, शक्कर, गर्म कपड़े आदि का दान करना चाहिए। इससे पितृ प्रसन्न होकर आशीर्वाद प्रदान करते हैं।
✿ मौनी अमावस्या के दिन दूध में अपनी छाया देखकर उसके बाद उस दूध को काले कुत्ते को पिला दें। ऐसा करने से ग्रहों के अशुभ प्रभाव से मुक्ति मिलती है और आरोग्य की प्राप्ति होती है। 
मौनी अमावस्या के दिन शाम के समय घर के ईशान कोण में गाय के घी में रूई की जगह लाल रंग का धागे का दीपक जलाएं और साथ ही दीपक में केसर भी डालें। ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि और संपन्नता का प्रवेश होता है।
✿ मौनी अमावस्या पर शिवलिंग की विधिपूर्वक पूजन करते हुए शिवलिंग पर जल के साथ काले तिल के साथ 5 लौंग भी अर्पित करें। ऐसा करने से आर्थिक संकट दूर होता है।
मौनी अमावस्या के दिन प्रदोष काल में शिव के बीज मंत्र और महामृत्युंजय मंत्र का जप करना चाहिए ऐसा करने से सुख-सौभाग्य में वृद्धि होती है।
लेखक परिचय- Pandit Anjani Kumar Dadhich 
पंडित अंजनी कुमार दाधीच 
Nakshatra jyotish Hub
नक्षत्र ज्योतिष हब
📧 panditanjanikumardadhich@gmail.com
📱6377054504
गुरु चांडाल दोष शांति पुजा, कालसर्प दोष शांति की पुजा आदि अनुष्ठान करवाया जाता है।
#panditjispeaks #astrologypost #astroremedy #astrologyreadings #astroremedies #amavasya 
#starsays #panditanjanikumardadhich #astrologersofinstagram #mouniamavsya #astrology #astro #astrologer #astrologysigns #astrologymemes #astroreel #nakshatra #jyotish