google24482cba33272f17.html Pandit Anjani Kumar Dadhich : April 2022

Friday, 1 April 2022

चैत्र नवरात्र

चैत्र नवरात्र एवं उपाय
प्रिय पाठकों, 
01अप्रेल 2022, शुक्रवार
मैं पंडित अंजनी कुमार दाधीच आज चैत्र नवरात्री के महत्वपूर्ण त्यौहार के बारे में यहाँ जानकारी दे रहा हूँ।
पंडित अंजनी कुमार दाधीच के अनुसार हिन्दू सनातन धर्म में नवरात्रि का विशेष महत्व है। 
नवरात्रि यानि नौ दिन मां दुर्गा की पूजा और अराधना के दिन होते हैं। नवरात्रि के दिन मां दुर्गा को समर्पित होते हैं।भगवत पुराण में वर्णित किया गया है कि विक्रम संवत के एक साल में चार बार नवरात्रि पर्व मनाए जाते हैं। दो बार गुप्त नवरात्रि और एक चैत्र एक शारदीय नवरात्रि। चैत्र नवरात्रि का सनातन धर्म में विशेष महत्व है। भारतीय पंचांग के अनुसार इस वर्ष चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत होगी जो इस बार चैत्र नवरात्रि 02 अप्रैल 2022 शनिवार को सर्वाथसिद्धी योग और अमृतसिद्धी योग में शुरू होकर 10 अप्रैल 2022 रविवार रामनवमी तक नवरात्रि पर्व होगा। 
पंडित अंजनी कुमार दाधीच के अनुसार नवरात्रि के नौ दिनों में पूरे विधि विधान से पूजा पाठ किया जाए तो मां दुर्गा प्रसन्न होकर व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी करती हैं। नवरात्रि के नौ दिनों तक अपने घर में मां के नाम की ज्योत जरूर जलाएं। साथ ही पूजा के समय नवार्ण मंत्र "ओम् ऐ ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चै" का जाप जरूर करें।नवरात्रि के दिनों में दुर्गा सप्तशती का पाठ अवश्य करना चाहिए। अगर दुर्गा सप्तशती का संपूर्ण लाभ प्राप्त करने के लिए सबसे पहले कवच, कीलक व अर्गला स्त्रोत का पाठ करना चाहिए। इसके अलावा कुंजिका स्त्रोत का पाठ भी करना चाहिए। ऐसा करने से दुर्गा सप्तशती के संपूर्ण पाठ का फल प्राप्त होता है। पंडित अंजनी कुमार दाधीच के अनुसार चैत्र नवरात्रि पर्व के दौरान कुछ उपयोगी उपाय करने से भी मां दुर्गा की कृपा से सुख-समृद्धि और खुशहाली की प्राप्ति होती है। चैत्र नवरात्रि के दौरान के किए जाने वाले उपाय निम्नलिखित है-
✷ चैत्र नवरात्रि के दौरान नौ दिनों तक मां दुर्गा की पूजा के साथ पीले रंग की धन-कौड़ियों की पंचोपचार विधि से पूजा करनी चाहिए क्योंकि मां दुर्गा को धनकौड़ियां बहुत ही प्रिय हैं और इससे आर्थिक समस्या दूर होती हैं साथ ही ये बहुत ही शुभ माना जाता है। 
✷ चैत्र नवरात्रि में हनुमान जी को पान का बीड़ा अर्पित करें। ऐसा नवरात्रि में हर दिन करें। इससे आ​र्थिक संकट दूर होते हैं। घर में सुख-समृद्धि आती है। नवरात्रि में पूजा करते समय दीपक में चार लौंग, घी और बत्ती डालकर जलाएं। नवरात्रि के दौरान हर दिन सुबह और शाम घी का दीपक जलाएं। इससे आपको बिजनेस या जॉब में सफलता मिलेगी।
✷ चैत्र नवरात्रि में शंख की पूजा करना बहुत ही शुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि शंख की उत्पत्ति समुद्र मंथन के समय हुई थी। शंख की पूजा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। इससे आप पर मां लक्ष्मी की कृपा सदा बनी रहती है।
✷ चैत्र नवरात्रि के दौरान आप श्रीयंत्र, चांदी का सिक्का और कुबेर यंत्र खरीदना बहुत ही शुभ माना जाता है। इनकी पूजा करें। इसके बाद इसे तिजोरी में रख दें। ऐसा करने से कभी भी धन-दौलत की कमी नहीं होगी।
लेखक - Pandit Anjani Kumar Dadhich
पंडित अंजनी कुमार दाधीच
Nakshatra jyotish Hub
नक्षत्र ज्योतिष हब
Panditanjanikumardadhich@gmail.com
Phone No-6377054504,9414863294